एबीवीपी मोहनपुर व पटोरी नगर इकाई का गठन, संगठन की मजबूती को लेकर बनाई रणनीति, छात्रों के मुद्दों पर हुई चर्चा

एबीवीपी मोहनपुर व पटोरी नगर इकाई का गठन, संगठन की मजबूती को लेकर बनाई रणनीति, छात्रों के मुद्दों पर हुई चर्चा

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोहनपुर नगर इकाई एवं पटोरी नगर इकाई का विधिवत गठन किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रांत सह मंत्री ने नव-नियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी तथा उन्हें संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम कुमार झा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को ज्ञान, शील एवं एकता का परिचय देते हुए प्रत्येक कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सकारात्मक कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही एबीवीपी का प्रमुख लक्ष्य है। मोहनपुर नगर इकाई में डॉ. लक्ष्मण यादव को नगर अध्यक्ष तथा राजा कुमार को नगर मंत्री बनाया गया। नगर सह मंत्री के रूप में मुस्कान कुमारी, प्रिय रंजन कुमार, विजय कुमार एवं शुभम कुमार सिंह का चयन किया गया। नगर सोशल मीडिया संयोजक शिवम कुमार यादव, सह संयोजक अभिनंदन कुमार, नगर एस‌एफ‌एस संयोजक कुंदन कुमार, नगर आर‌के‌एम संयोजक आइशा सिंह, नगर खेलो भारत संयोजक खुशी कुमारी, छात्र कार्य प्रमुख ईशा सिंह, लॉज एवं छात्रावास संयोजक नीतीश कुमार तथा स्कूल कार्य संयोजक आशीष कुमार बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अन्नू कुमारी, विशाल कुमार एवं राहुल कुमार को दायित्व सौंपा गया। पटोरी नगर इकाई में अनुज कुमार को नगर मंत्री तथा रवि कुमार व मंतोष कुमार को नगर सह मंत्री बनाया गया। आयुष कुमार कार्यालय मंत्री, अमन कुमार मीडिया संयोजक, जितेश कुमार सोशल मीडिया संयोजक, विपिन कुमार एस‌एफ‌एस संयोजक, हिमांशु कुमार एस‌एफडी संयोजक, प्रिंस कुमार आर‌के‌एम संयोजक एवं मृत्युंजय कुमार खेलो भारत संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोलू कुमार, गौरव कुमार एवं शिवम कुमार का चयन किया गया। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोहनपुर नगर इकाई एवं पटोरी नगर इकाई का विधिवत गठन किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रांत सह मंत्री ने नव-नियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी तथा उन्हें संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम कुमार झा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को ज्ञान, शील एवं एकता का परिचय देते हुए प्रत्येक कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सकारात्मक कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही एबीवीपी का प्रमुख लक्ष्य है। मोहनपुर नगर इकाई में डॉ. लक्ष्मण यादव को नगर अध्यक्ष तथा राजा कुमार को नगर मंत्री बनाया गया। नगर सह मंत्री के रूप में मुस्कान कुमारी, प्रिय रंजन कुमार, विजय कुमार एवं शुभम कुमार सिंह का चयन किया गया। नगर सोशल मीडिया संयोजक शिवम कुमार यादव, सह संयोजक अभिनंदन कुमार, नगर एस‌एफ‌एस संयोजक कुंदन कुमार, नगर आर‌के‌एम संयोजक आइशा सिंह, नगर खेलो भारत संयोजक खुशी कुमारी, छात्र कार्य प्रमुख ईशा सिंह, लॉज एवं छात्रावास संयोजक नीतीश कुमार तथा स्कूल कार्य संयोजक आशीष कुमार बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अन्नू कुमारी, विशाल कुमार एवं राहुल कुमार को दायित्व सौंपा गया। पटोरी नगर इकाई में अनुज कुमार को नगर मंत्री तथा रवि कुमार व मंतोष कुमार को नगर सह मंत्री बनाया गया। आयुष कुमार कार्यालय मंत्री, अमन कुमार मीडिया संयोजक, जितेश कुमार सोशल मीडिया संयोजक, विपिन कुमार एस‌एफ‌एस संयोजक, हिमांशु कुमार एस‌एफडी संयोजक, प्रिंस कुमार आर‌के‌एम संयोजक एवं मृत्युंजय कुमार खेलो भारत संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोलू कुमार, गौरव कुमार एवं शिवम कुमार का चयन किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *