अवैध रेत ट्रैक्टर ने वन आरक्षक को कुचला, मौत:मुरैना में 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने गई थी; हत्या का मामला दर्ज

अवैध रेत ट्रैक्टर ने वन आरक्षक को कुचला, मौत:मुरैना में 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने गई थी; हत्या का मामला दर्ज

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानपुर गांव चौराहे के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम पर हमला हुआ है। ट्रैक्टर चालक ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर रवाना हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का मुरैना पीएम हाउस में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *