आरा में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद:पंजाब से लाई जा रही थी खेप, मुजफ्फरपुर में डिलीवरी होनी थी; राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

आरा में एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद:पंजाब से लाई जा रही थी खेप, मुजफ्फरपुर में डिलीवरी होनी थी; राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

भोजपुर में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 12 चक्का ट्रक से करीब एक करोड़ रुपए की भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मद्य निषेध इकाई भोजपुर और पटना की टीम ने कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी। पंजाब की ओर से एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बिहिया चौराहा के पास एक संदिग्ध टाटा कंपनी के 12 चक्का ट्रक(BR05GB-4421) को रोका गया। राजस्थान का रहने वाला है ड्राइवर जांच के दौरान ट्रक में ऊपर सड़े-गले आलू के बोरे लदे मिले। जब बोरों को हटाकर तलाशी ली गई तो नीचे बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई कुल 3336 बोतल(8244 लीटर) शराब बरामद की गई। जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार ड्राइवर विजय कुमार राजस्थान के बाड़मेर जिला का रहने वाला है। आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, मद्य निषेध सिपाही, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भोजपुर में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 12 चक्का ट्रक से करीब एक करोड़ रुपए की भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मद्य निषेध इकाई भोजपुर और पटना की टीम ने कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी। पंजाब की ओर से एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बिहिया चौराहा के पास एक संदिग्ध टाटा कंपनी के 12 चक्का ट्रक(BR05GB-4421) को रोका गया। राजस्थान का रहने वाला है ड्राइवर जांच के दौरान ट्रक में ऊपर सड़े-गले आलू के बोरे लदे मिले। जब बोरों को हटाकर तलाशी ली गई तो नीचे बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई कुल 3336 बोतल(8244 लीटर) शराब बरामद की गई। जिसकी बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार ड्राइवर विजय कुमार राजस्थान के बाड़मेर जिला का रहने वाला है। आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, मद्य निषेध सिपाही, सैप एवं होमगार्ड के जवान शामिल थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *