शेखपुरा में खंडहर से विदेशी शराब-बीयर बरामद:19 बीयर व 2 शराब की बोतल जब्त, 11.5 लीटर शराब सीज, तस्करों की तलाश जारी

शेखपुरा में खंडहर से विदेशी शराब-बीयर बरामद:19 बीयर व 2 शराब की बोतल जब्त, 11.5 लीटर शराब सीज, तस्करों की तलाश जारी

शेखपुरा के सिरारी गांव में पुलिस ने एक खंडहरनुमा घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से शराब और बीयर जब्त कर ली है। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी और पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने संयुक्त रूप से इस छापेमारी का नेतृत्व किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा होली में शराब बेचने के लिए सिरारी गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक सुनसान खंडहरनुमा घर में विदेशी शराब की खेप छिपाई गई है। तलाशी से जुड़ी 2 तस्वीरें… 19 बोतल बीयर और 2 बोतल विदेशी शराब बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खंडहरनुमा घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 19 बोतल बीयर और 2 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कुल साढ़े ग्यारह लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल तस्करों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। शेखपुरा के सिरारी गांव में पुलिस ने एक खंडहरनुमा घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से शराब और बीयर जब्त कर ली है। सिरारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी और पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने संयुक्त रूप से इस छापेमारी का नेतृत्व किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा होली में शराब बेचने के लिए सिरारी गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक सुनसान खंडहरनुमा घर में विदेशी शराब की खेप छिपाई गई है। तलाशी से जुड़ी 2 तस्वीरें… 19 बोतल बीयर और 2 बोतल विदेशी शराब बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खंडहरनुमा घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 19 बोतल बीयर और 2 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कुल साढ़े ग्यारह लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस संबंध में स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल तस्करों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *