पहली बार मेरठ में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का बड़ा मंच:ICL सीजन-11 “वे ऑफ द वॉरियर्स” में तीन दिन भिड़ेंगे टॉप फाइटर्स

पहली बार मेरठ में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का बड़ा मंच:ICL सीजन-11 “वे ऑफ द वॉरियर्स” में तीन दिन भिड़ेंगे टॉप फाइटर्स

मेरठ में पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का आयोजन इंडियन कॉम्बैट लीग (ICL) का सीजन-11 “वे ऑफ द वॉरियर्स” के तहत 28 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में देशभर के शीर्ष एमेच्योर और प्रोफेशनल फाइटर्स दमखम दिखाते नजर आएंगे।
इंडियन कॉम्बैट लीग द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट को भारत के सबसे बड़े MMA प्लेटफॉर्म्स में से एक बताया जा रहा है। आयोजन का स्थल मेरठ बायपास रोड स्थित ग्रैंड रिशाला रिजॉर्ट रखा गया है, जो नेशनल स्पोर्ट्स सिटी के रूप में उभरते मेरठ की पहचान को और मजबूत करेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. भारत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के बेहतरीन फाइटर्स के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह मंच भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक विक्रांत गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण गोपाल, ब्लॉक प्रमुख दौराला भंडारी जी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उचित शर्मा और अजय तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तीन दिवसीय यह आयोजन न केवल फाइटिंग स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा, बल्कि मेरठ को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *