पहली बार कार्तिक मेला ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का आयोजन:सीएम मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण, प्रशासन ने शुरु की तैयारियां

पहली बार कार्तिक मेला ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का आयोजन:सीएम मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण, प्रशासन ने शुरु की तैयारियां

उज्जैन में पहली बार दशहरा मैदान की जगह कार्तिक मेला ग्राउंड पर होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही परेड भी मेला ग्राउंड में आयोजित होगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण कर सकते है। 11 दिन बाद राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। प्रति वर्ष दशहरा मैदान में मनाया जाने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारी चल रही थी। जिसमे पुलिस स्काउट होमगार्ड और स्कूली बच्चे तैयारी में लगे थे। लेकिन गुरुवार को भोपाल जाते समय सीएम ने अपनी मंशा अनुसार इस बार कार्यक्रम कार्तिक मेला ग्राउंड में करने की योजना पर काम करने को कहा। सीएम की मंशा के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अब प्रशासनिक अधिकारी आयोजन स्थल का निरीक्षण कर रिहर्सल कार्तिक मेला ग्राउंड में करने की बात कह रहे हैं । उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को होने वाला मुख्य आयोजन कार्तिक मेला ग्राउंड में होगा। जिसके लिए अर्जुन स्थल को देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *