झारखंड भाजपा की नई टीम में गीता या नीरा में से एक बन सकती हैं महामंत्री झारखंड भाजपा अपनी नई प्रदेश टीम में इस बार महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है। पहली बार 6 से 7 महिलाओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। साथ ही, यह भी संभव है कि पार्टी पहली बार किसी महिला को प्रदेश महामंत्री बनाए। प्रदेश महामंत्री पद के लिए पूर्व सांसद और वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा और विधायक नीरा यादव के नाम पर मंथन चल रहा है। चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और संभावना है कि दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। यदि ऐसा होता है, तो इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला माना जाएगा। प्रदेश महामंत्री के कुल तीन पद हैं। ऐसे में संगठन की रणनीति है कि एक पद महिला को दिया जाए, जिससे महिला प्रतिनिधित्व के साथ-साथ आदिवासी या ओबीसी वर्ग का भी संतुलन साधा जा सके। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश पदाधिकारियों में एक-तिहाई महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यदि यह पूरी तरह संभव नहीं हो, तो कम से कम 6-7 महिलाओं को प्रमुख पदों पर जगह देने को कहा गया है। वर्तमान प्रदेश कमेटी में केवल दो महिला पदाधिकारी हैं—आरती कुजूर (प्रदेश उपाध्यक्ष) और सुनीता सिंह (प्रदेश मंत्री)। इन्हीं निर्देशों के आधार पर प्रदेश इकाई ने संभावित पदाधिकारियों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इससे पहले वरिष्ठ नेताओं से भी सुझाव लिए गए हैं। पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चर्चा की है। संसद के बजट सत्र के दौरान भी इस विषय पर मंथन हुआ है। संभावना है कि अगले 20 दिनों में नई टीम की घोषणा हो सकती है। भविष्य की राजनीति को देखते हुए फोकस भाजपा भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं पर विशेष फोकस कर रही है। संभावित परिसीमन और महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षण की संभावना को देखते हुए यह रणनीति बनाई जा रही है। एक स्वतंत्र एजेंसी के सर्वे में भी महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है। महिला विधायकों के प्रदर्शन का असर विधानसभा में भाजपा की महिला विधायकों का प्रदर्शन भी संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने का आधार बन रहा है। अनुभवी विधायक नीरा यादव के साथ पहली बार की विधायक पूर्णिमा साहू और मंजू कुमारी ने भी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रमुख नाम गीता कोड़ा: पूर्व सांसद, वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता नीरा यादव: विधायक, पूर्व मंत्री आरती कुजूर: प्रदेश उपाध्यक्ष आरती सिंह: प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा सुनीता सिंह: प्रदेश मंत्री पूर्णिमा साहू: विधायक, जमशेदपुर पूर्व मंजू कुमारी: विधायक, जमुआ सीमा सिंह: प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा सीमा शर्मा: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा यादव: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झारखंड भाजपा की नई टीम में गीता या नीरा में से एक बन सकती हैं महामंत्री झारखंड भाजपा अपनी नई प्रदेश टीम में इस बार महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है। पहली बार 6 से 7 महिलाओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। साथ ही, यह भी संभव है कि पार्टी पहली बार किसी महिला को प्रदेश महामंत्री बनाए। प्रदेश महामंत्री पद के लिए पूर्व सांसद और वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा और विधायक नीरा यादव के नाम पर मंथन चल रहा है। चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और संभावना है कि दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। यदि ऐसा होता है, तो इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फैसला माना जाएगा। प्रदेश महामंत्री के कुल तीन पद हैं। ऐसे में संगठन की रणनीति है कि एक पद महिला को दिया जाए, जिससे महिला प्रतिनिधित्व के साथ-साथ आदिवासी या ओबीसी वर्ग का भी संतुलन साधा जा सके। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश पदाधिकारियों में एक-तिहाई महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यदि यह पूरी तरह संभव नहीं हो, तो कम से कम 6-7 महिलाओं को प्रमुख पदों पर जगह देने को कहा गया है। वर्तमान प्रदेश कमेटी में केवल दो महिला पदाधिकारी हैं—आरती कुजूर (प्रदेश उपाध्यक्ष) और सुनीता सिंह (प्रदेश मंत्री)। इन्हीं निर्देशों के आधार पर प्रदेश इकाई ने संभावित पदाधिकारियों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इससे पहले वरिष्ठ नेताओं से भी सुझाव लिए गए हैं। पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चर्चा की है। संसद के बजट सत्र के दौरान भी इस विषय पर मंथन हुआ है। संभावना है कि अगले 20 दिनों में नई टीम की घोषणा हो सकती है। भविष्य की राजनीति को देखते हुए फोकस भाजपा भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं पर विशेष फोकस कर रही है। संभावित परिसीमन और महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षण की संभावना को देखते हुए यह रणनीति बनाई जा रही है। एक स्वतंत्र एजेंसी के सर्वे में भी महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन बेहतर बताया गया है। महिला विधायकों के प्रदर्शन का असर विधानसभा में भाजपा की महिला विधायकों का प्रदर्शन भी संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने का आधार बन रहा है। अनुभवी विधायक नीरा यादव के साथ पहली बार की विधायक पूर्णिमा साहू और मंजू कुमारी ने भी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रमुख नाम गीता कोड़ा: पूर्व सांसद, वर्तमान प्रदेश प्रवक्ता नीरा यादव: विधायक, पूर्व मंत्री आरती कुजूर: प्रदेश उपाध्यक्ष आरती सिंह: प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा सुनीता सिंह: प्रदेश मंत्री पूर्णिमा साहू: विधायक, जमशेदपुर पूर्व मंजू कुमारी: विधायक, जमुआ सीमा सिंह: प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा सीमा शर्मा: पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा यादव: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य


