धमतरी में पहली बार महिला कार रैली:इनरव्हील क्लब ने किया आयोजन, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

धमतरी में पहली बार महिला कार रैली:इनरव्हील क्लब ने किया आयोजन, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एक अनूठी कार रैली का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित इस रैली में 50 से अधिक महिलाओं ने अपनी कारों का संचालन किया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिलाओं के सम्मान में किया गया। रैली में शामिल महिलाओं ने न केवल कारें चलाई, बल्कि उनके हाथों में महिला सशक्तिकरण का संदेश लिखी तख्तियां भी थी। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने बताया कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि उनमें घर, कार और देश चलाने का जज्बा है। आयोजन से पहले, क्लब सदस्यों ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित रैली में शामिल होने का आग्रह किया। पहले देखिए तस्वीरें रंजना साहू ने फीता काटा और हरी झंडी दिखाई भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर इस महिला कार रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के एकलव्य खेल मैदान से शुरू होकर लक्ष्मी निवास चौक, अंबेडकर चौक, मकई चौक से गुजरी और रायपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इनरव्हील क्लब धमतरी की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया कि आगामी महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर में ‘नारी शक्ति, नारी सम्मान’ और सुरक्षा का संदेश प्रसारित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धमतरी में पहले कभी नहीं हुआ था, और इसे शक्ति प्रदर्शन के साथ कुछ अलग करने के उद्देश्य से किया गया है। अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण संदेश है, जहां हर वाहन को एक महिला ने चलाया और महिलाओं ने ही दिशा व रफ्तार तय की। कार रैली महिलाओं की शक्ति और आत्मनिर्भरता का संदेश इनर व्हील क्लब की श्रुति अग्रवाल ने बताया कि कार रैली का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति और क्षमता दिखाना था। वे कहना चाहती हैं कि महिलाएं घर के काम ही नहीं, गाड़ी या स्कूटर जैसी चीजें भी समान रूप से संभाल सकती हैं। हर महिला को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए और किसी भी क्षेत्र में रोक नहीं लगनी चाहिए, चाहे वह कार हो या प्लेन चलाना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर वे गाड़ी चला सकती हैं और घर को संभालने के साथ दुनिया भी चला सकती हैं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब की महिलाएं यह संदेश धमतरी, पूरे देश और विदेशों तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने इनर व्हील क्लब की आयोजन टीम को इस पहल के लिए बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *