अगर कोई विद्यार्थी स्नातकोत्तर (पीजी) के लिए एडमिशन लेना चाहता है तो अब उसे मेरिट या सीधे आवेदन करने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र से सभी पीजी क्लास में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) परीक्षा लेने का फैसला किया है और स्टूडेंट्स को इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में लागू की गई इस व्यवस्था में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को एडमिशन देने का निर्णय लिया गया है। विभाग के अनुसार सीयूईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने मेजर या माइनर विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पात्र होंगे। हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विषय में सीयूईटी या विश्वविद्यालय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी। 14 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 तय की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्ताह का समय शेष है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पत्र के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। विद्यार्थी https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ या https://www.nta.ac.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीयूईटी (CUET-PG) परीक्षा के लिए तिथियां


