फुटबॉल मैच: जर्मन क्लब ने 54 साल पुराना खुद का रेकॉर्ड तोड़ा, बायर्न म्यूनिख ने किए 105 गोल

फुटबॉल मैच: जर्मन क्लब ने 54 साल पुराना खुद का रेकॉर्ड तोड़ा, बायर्न म्यूनिख ने किए 105 गोल

जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा के एक सत्र में 54 साल बाद खुद का ही रिकार्ड तोड़ दिया है। इस मैच में बायर्न ने 5-0 की शानदार जीत दर्ज की है। 

Football Match: जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा के एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का अपना ही 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को सेंट पाउली के घरेलू मैदान मिलरन्टोर-स्टेडियम पर खेले गए मैच में बायर्न ने 5-0 की शानदार जीत दर्ज की और इस दौरान अपना गोलों का आंकड़ा 105 तक पहुंचा दिया।

जमाल मुसियाला ने किया पहला गोल

सेंट पाउली के घरेलू मैदान मिलरन्टोर-स्टेडियम पर खेले गए मैच में 9वें मिनट पर जमाल मुसियाला ने हेडर से गोल दागकर बायर्न को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल बायर्न के 2025-26 सीजन का 101वां लीग गोल था, जिससे उसने 1971-72 सीजन में फ्रांज बेकेनबॉयर और गेर्ड मुलर वाली अपनी पुरानी टीम के 101 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दूसरे हाफ में 53वें मिनट में लियोन गोरेत्ज़का ने शानदार वॉली से गोल करके बायर्न का 102वां गोल किया और 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिर्फ एक मिनट बाद माइकल ओलिसे ने गोल संख्या को 103 तक पहुंचाया। इसके बाद निकोलस जैक्सन ने चौथा गोल दागा, जबकि राफेल गुएरेइरो ने मैच के अंतिम मिनटों में पांचवां गोल करके सीजन के कुल गोलों को 105 तक ले गए।

सेंट पाउली की करारी हार

मिलरन्टोर-स्टेडियम पर खेले गए पूरे मैच में बायर्न का दबदबा रहा। बायर्न ने इस मैच में सेंट पाउली को उसके घरेलू मैदान पर 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत से बायर्न ने रियाल मैड्रिड के खिलाफ होने वाले UEFA चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के मैच के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत कर लिया। इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। 29 मैचों में 76 अंक के साथ बायर्न शीर्ष स्थान पर काबिज है।

बायर्न के बाद दूसरे स्थान पर बोरुसिया डॉर्टमुंड

दूसरे स्थान पर मौजूद बोरुसिया डॉर्टमुंड से उसकी बढ़त अब 12 अंक हो गई है। प्रतियोगिता में अभी पांच मैच बाकी हैं, ऐसे में बायर्न खिताब की दिशा में मजबूत दावेदार नजर आ रहा है। बता दें कि बायर्न म्यूनिख 2019-20 सीजन में भी 100 गोल कर चुका था, लेकिन इस बार उसने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पार कर लिया। विन्सेंट कोम्पनी की टीम का यह प्रदर्शन बुंदेसलीगा इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *