बुरहानपुर में सभी थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग:होली, रमजान के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था; ड्रोन और CCTV से निगरानी

बुरहानपुर में सभी थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग:होली, रमजान के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था; ड्रोन और CCTV से निगरानी

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने होली और रमजान माह के मद्देनजर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को शाम के समय अनिवार्य रूप से पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) करने और अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा है। मंगलवार शाम को पूरे जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने मार्च निकाला और आमजन को शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में मंगलवार शाम को जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रामक पोस्ट करने वालों को पुलिस की चेतावनी भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को अवैध रूप से जमावड़ा न करने और गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस ने आमजन से विशेष अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें। पुलिस की तकनीकी टीम इंटरनेट मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन थाना क्षेत्रों में हुई विशेष पेट्रोलिंग मंगलवार को कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, निंबोला, लालबाग, नेपाननगर और खकनार सहित सभी चौकी क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त की गई। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए फील्ड में जवानों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जमीन पर गश्त के साथ-साथ आसमान से ड्रोन कैमरों और शहर में लगे CCTV के जरिए भी संदिग्धों की निगरानी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *