नर्मदापुरम में होली पर्व से पहले जागा खाद्य सुरक्षा विभाग:केलादेवी और महेश मिष्ठान पर मिली गंदगी, नाराज हुई अधिकारी

नर्मदापुरम में होली पर्व से पहले जागा खाद्य सुरक्षा विभाग:केलादेवी और महेश मिष्ठान पर मिली गंदगी, नाराज हुई अधिकारी

होली त्योहार के करीब आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। इसी के तहत शनिवार को तहसीलदार सरिता मालवीय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम शहर के अलग अलग मिष्ठान दुकान होटल पहुंची और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा 30 नमूनों की मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान भागचंद कहार, पटवा लाइन स्थित महेश मिष्ठान एवं केला देवी नाश्ता सेंटर पर गंदगी मिली। जिसे देख तहसीलदार नाराज हो गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत तीनों दुकानदार को नोटिस जारी किए गए। केला देवी नाश्ता सेंटर पर अखबार की रद्दी में कचौरी, समोसा ग्राहकों को दिया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार ने तत्काल दुकानदार को डांटा और उन्हें ढोने, प्लेट में सामान ग्राहकों को देने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान राजस्थान मिष्ठान भंडार मंगलमय विलास से स्थित कारखाने पर मिठाई निर्माण कार्य संचालित पाया गया। केसर पेड़ा कुंदा एवं मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त जय स्तंभ स्थित भागचंद कहार से बर्फी, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू एवं पेड़ा, महेश मिष्ठान भंडार से मगज लड्डू एवं पेड़ा, डमरू वाला स्वीट्स से खोवा, महेश स्वीट्स से मावा पेड़ा, केला देवी नाश्ता सेंटर से समोसा एवं बेसन लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार कुल 13 नमूने विधिवत संग्रहित किए गए, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त संयुक्त दल में नगर तहसीलदार सरिता मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दिया बार सम्मिलित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *