खाद्य आयोग को मसान में चावल का स्टॉक कम मिला, उरगा की दुकान बंद

खाद्य आयोग को मसान में चावल का स्टॉक कम मिला, उरगा की दुकान बंद

भास्कर न्यूज | कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने गुरुवार को राशन दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मसान में चावल का स्टॉक कम मिला। उरगा की दुकान निरीक्षण के दौरान बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। राशन दुकान को निलंबित करने की अनुशंसा की गई। 92 हजार सदस्यों का ई-केवाईसी बाकी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। आयोग के अध्यक्ष शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्याह्न भोजन योजना के साथ ही शासकीय आश्रम और छात्रावासों को बीपीएल दर पर दिए जा रहे राशन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राशन दुकानों के नियमित संचालन, स्टॉक का मिलान और संचालकों के प्रदर्शन की अनिवार्यता पर जोर दिया। पूरक पोषण आहार योजना के संबंध में पोषण ट्रैकर में दर्ज बच्चों का पुनः परीक्षण करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी अनिवार्य सूचनाओं के प्रदर्शन की जरूरत बताई। आंगनबाड़ी केंद्र भैसमा और सेमीपाली क्रमांक 2 उरगा के निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। इस पर भी अध्यक्ष ने नाराज भी जताई है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने कहा। इस दौरान खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, महिला व बाल विकास विभाग के सहायक संचालक जीडी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी टीके उपाध्यक्ष, जिला प्रबंधक नान प्रमोद जांगड़े उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *