जींद में फूड एंड सप्लाई विभाग और पुलिस की रेड:सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई; 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

जींद में फूड एंड सप्लाई विभाग और पुलिस की रेड:सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई; 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जींद जिले के नरवाना शहर थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। थाना शहर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने बताया कि टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर नरवाना के पंजाबी चौक के जोगिंद्र के मकान और दुकान पर छापा मारा गया। जोगिंद्र अपने मकान के बाहर फल व सब्जियों की दुकान पर मौजूद मिला। भगवती गैस एजेंसी की दो कॉपियां पेश तलाशी के दौरान जोगिंद्र के मकान से कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से एक भरा हुआ सिलेंडर चूल्हे पर उपयोग में था, जबकि सात खाली सिलेंडर घर के अंदर रखे मिले। पूछताछ में जोगिंद्र ने भगवती गैस एजेंसी की दो कॉपियां पेश की, जिनके अनुसार वह केवल 4 सिलेंडर रखने का अधिकृत उपभोक्ता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक रोहित और उप निरीक्षक विकास की उपस्थिति में अतिरिक्त पाए गए 4 गैस सिलेंडरों को भगवती गैस एजेंसी में जमा करा दिया गया। मामले की नियमानुसार जांच जारी है। अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई पुलिस और संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या कालाबाजारी की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। जिला पुलिस द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *