सर्दी के सितम के बीच ‘पहेली’ बना कोहरा … कभी घनघोर छाता है, कभी गायब हो जाता है

सर्दी के सितम के बीच ‘पहेली’ बना कोहरा … कभी घनघोर छाता है, कभी गायब हो जाता है

cold wind : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों को कड़ाके की ठंड से ठिठुरा दिया है। लेकिन, कोहरे का रुख अनिश्चित नजर आ रहा है। सोमवार को जबलपुर शहर में इतना जोरदार कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई थी। लेकिन, मंगलवार सुबह कोहरे का नामोनिशान नहीं था। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार से जबलपुर सम्भाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ व शुष्क होने लगेगा।

cold wind
cold wind

cold wind : न्यूनतम तापमान हल्का नीचे गिरा

रात का तापमान लगातार 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। मंगलवार को बादल छंटने से न्यूनतम तापमान हल्का नीचे गिरा। यह नौ डिग्री से लुढ़क कर 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। दिन में अधिकतम तापमान 22.4 से बढ़कर 25.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में नमी 95 फीसदी दर्ज हुई।

cold wind

cold wind : पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में एक द्रोणिका (ट्रफ) के रूप में स्थित है। उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ उत्तर पश्चिमी भारत में बनी हुई है। इसके चलते 24 और 25 दिसंबर को जबलपुर सम्भाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने की सम्भावना है। सम्भाग के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का, मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *