छात्र के गले में घुसी चारा मशीन की सरिया:घर के बाहर खेलते समय हादसा, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

छात्र के गले में घुसी चारा मशीन की सरिया:घर के बाहर खेलते समय हादसा, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के निकरवा निश्यल पुरवा गांव में एक छात्र की मौत हो गई। चारा काटने वाली मशीन की सरिया गले में घुसने से कक्षा दो के 8 वर्षीय आर्यन की जान चली गई। निकरवा निश्यल पुरवा गांव निवासी दशरथ गोस्वामी का बेटा आर्यन अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह चारा मशीन से टकराकर जमीन पर गिर गया। मशीन उसके ऊपर गिर गई, जिससे मशीन के हत्थे की सरिया उसके गले में धंस गई। घटना के बाद परिजन आर्यन को इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही आर्यन की मौत हो गई। गांव के प्रधान बलदेव राज ने बताया कि आर्यन एक होनहार बच्चा था। कन्या कंपोजिट स्कूल के शिक्षक अरुण सिंह ने जानकारी दी कि आर्यन अपने दो बड़े भाइयों आनंद और आदर्श के साथ स्कूल आता था। बेटे के असामयिक निधन से परिवार में शोक का माहौल है। पिता दशरथ गोस्वामी ने कहा कि वे अपने बेटे का इलाज भी नहीं करा पाए। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *