Navya Nanda IIM Ahmdabad: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार किड से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी और एजुकेशन को लेकर लिए गए फैसले उन्हें बाकी स्टार किड्स से अलग बनाते हैं। नव्या ने कम उम्र में ही यह साफ कर दिया था कि उनका रास्ता फिल्म इंडस्ट्री नहीं, बल्कि पढ़ाई और बिजनेस की ओर होगा । यही वजह है कि वह लगातार अपनी पढ़ाई और प्रोफेशनल ग्रोथ पर फोकस कर रही हैं। विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद नव्या नवेली नंदा ने भारत लौटकर यहीं आगे की पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया।
IIM अहमदाबाद से नव्या की झलक (Glimpses of Navya From IIM Ahmdabad)
नव्या नवेली नंदा ने गुरुवार को आईआईएम अहमदाबाद में अपनी लाइफ की झलक दिखाती हुई कई तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में नव्या अपने क्लासमेट्स के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में वह कैंपस में दोस्तों के साथ मस्ती करती, क्लास में लेक्चर देती, कैंटीन में सभी के साथ खाना खाती हुई और एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। नव्या ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया, ‘कैंपस जो घर बन गया’, ‘सबसे खुशहाल पल, सबसे खुश लोगों के साथ।’
फोटोज पर आये नेटिजन्स रिएक्शंस
एक फैन ने लिखा, “ सबसे अच्छी दोस्ती कॉलेज की सच्ची दोस्ती होती है।” एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “शानदार!”
एक और ने लिखा “IIMA की दोस्ती ज़िंदगी भर के लिए होती है।” वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, “आप वहां बहुत खुश लग रही हैं, ऐसा लगता है जैसे घर पर हों।”
भारत लौटकर IIM अहमदाबाद से MBA
विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नव्या नवेली नंदा ने भारत लौटकर आगे की शिक्षा जारी रखने का फैसला किया। साल 2024 में उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में से एक IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया।
नव्या यहां से दो साल का ब्लेंडेड पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम यानी MBA कर रही हैं, जिसमें ऑन-कैंपस और ऑनलाइन पढ़ाई दोनों शामिल हैं।
करियर की दिशा
नव्या नवेली नंदा ने फिल्मों में आने के बजाय बिज़नेस और कॉर्पोरेट वर्ल्ड में करियर बनाने का फैसला किया है। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल ग्रोथ पर भी लगातार ध्यान दे रही हैं।


