हरियाणा में आज 12वीं हिंदी की परीक्षा:1163 परीक्षा केन्द्रों पर 229206 परीक्षार्थी होंगे शामिल, फ्लाइंग रखेगी नजर

हरियाणा में आज 12वीं हिंदी की परीक्षा:1163 परीक्षा केन्द्रों पर 229206 परीक्षार्थी होंगे शामिल, फ्लाइंग रखेगी नजर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा मंगलवार को 12वीं हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हिंदी की परीक्षा के लिए 1163 परीक्षा केन्द्रों पर 2,29,206 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग की पैनी नजर रहेगी और नकल रहित परीक्षा करवाई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 12वीं हिंदी की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1163 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के दौरान विभाग की तरफ से बनाई गई फ्लाइंग टीम नजर रखेगी, ताकि किसी भी प्रकार की नकल ना हो सके। कल की परीक्षा के दौरान 2 क्लर्क व 1 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कल 12वीं की परीक्षा के दौरान 3 सेंटरों से 2 क्लर्क व एक पर्यवेक्षकों को कार्यभार से मुक्त किया गया। फ्लाइंग टीम ने बामला भिवानी के परीक्षा केंद्र से क्लर्क संजय कुमार व पर्यवेक्षक नरेश कुमार को कार्यभार से मुक्त किया। वहीं, महम के परीक्षा केंद्र से क्लर्क रघुवीर सिंह को कार्यभार मुक्त किया। नकल रोकने का किया जा रहा पूरा प्रयास
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नकल को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय फ्लाइंग टीम के अलावा बोर्ड की तरफ से भी टीम बनाई गई है, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। जिन सेंटरों में खामियां मिल रही हैं, वहां के स्टाफ को रिलिव किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *