महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि पर आज पुष्पांजलि

उज्जैन | महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई जाएगी। चामुंडा माता चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर सुबह 11 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। अभा क्षत्रिय महासभा के प्रमुख सदस्य अनिल सिंह चंदेल और हरदयाल सिंह ठाकुर ने देशभक्तों से पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। आयोजन में महाराणा प्रताप की देशभक्ति और उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *