खैरथल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। इस्माईलपुर रोड पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पूरे दिन क्षेत्र “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजली विभाग स्थित बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और भोग लगाकर किया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा। आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की। इस अवसर पर खैरथल नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी (विक्की) ने कहा, “हम तो केवल निमित्त मात्र हैं, यह सेवा आराध्य बालाजी भगवान के नाम से की जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी क्षेत्रवासी स्वस्थ रहें और उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहे।” ये लोग रहे मौजूद भंडारे में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें खैरथल नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी (विक्की), अध्यापक रोहतास चौधरी, पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र चौधरी, रामकरण खटाना, कुलदीप शर्मा, कृष्ण चौधरी, दीपक यादव, तरुण यादव, विक्रम सैनी, गुलशन (गुल्लू) शर्मा, रितिक चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, राज यादव, करण चौधरी, बिरजू राजपूत, मंगल सिंह, रवि यादव, प्रिंस चौधरी, समीर चौधरी, अंकित चौधरी, राकेश चौधरी और सत्यम चौधरी, चंदू आचार्य सहित कई अन्य लोग शामिल थे।


