पीरू सिंह बस्ती में उमड़ा भक्ति का सैलाब:भव्य वाहन शोभा यात्रा के साथ ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का शंखनाद, 551 महिलाओं की कलश यात्रा और हवन के साथ कल आयोजित होगा कार्यक्रम

पीरू सिंह बस्ती में उमड़ा भक्ति का सैलाब:भव्य वाहन शोभा यात्रा के साथ ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का शंखनाद, 551 महिलाओं की कलश यात्रा और हवन के साथ कल आयोजित होगा कार्यक्रम

पीरू सिंह बस्ती स्थित किसान कॉलोनी के हनुमान मंदिर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। रविवार को आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ और ‘भव्य कलश यात्रा’ की पूर्व संध्या पर शनिवार को बस्ती में एक विशाल भगवा ध्वज वाहन शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरी बस्ती जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। शानदार वाहन रैली से बना भक्तिमय माहौल शनिवार शाम को आयोजित इस वाहन शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और बस्ती के गणमान्य जन भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। रैली बस्ती के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वाहन यात्रा के समापन पर किसान कॉलोनी हनुमान मंदिर परिसर में पंडित प्रांशु दीक्षित के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और धर्म ध्वज की स्थापना की गई। समिति अध्यक्ष विनोद पुजारी एवं संरक्षक रामचंद्र शर्मा पटोदा ने बताया कि रविवार को सुबह 8:15 बजे: हनुमान मंदिर में विशेष हवन (यज्ञ) का आयोजन होगा। कलश शोभायात्रा में 551 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलेंगी, साथ ही पुरुष हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल होंगे। सुबह 11:15 बजे: मंदिर परिसर में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ शुरू होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *