मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब…VIDEO:लोगों ने जमकर किया एंजॉय, बोले- ड्रैगन झूले पर होता आत्मा से परमात्मा का मिलन

मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब…VIDEO:लोगों ने जमकर किया एंजॉय, बोले- ड्रैगन झूले पर होता आत्मा से परमात्मा का मिलन

गोरखपुर में मकर संक्रांति के दिन गोरखनाथ मंदिर के मेला क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ देखने को मिला। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे थे। पूरा मेला परिसर खचाखच भरा हुआ था। बच्चों का हो या बड़ों का, हर झूलों के टिकट काउंटर पर लोगों का हुजूम नजर आया। लोग झूले का आनंद लेने के लिए घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा ‘जलपरी शो’, खाने- पीने के स्टॉल, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार या अन्य दुकानों पर पर भी लोग की भीड़ उमड़ी रही। कॉस्मेटिक, अचार, बर्तन, वुडन आइटम, डेकोरेटिव आइटम, बच्चों के खिलौने, चश्मे और अन्य तमाम दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में हर तरफ लोग ही लोग दिखाई दिए। ड्रैगन झूले का मजा अलग-बोले विकास झूला झूलने आए विकास सिंह ने कहा- झूले तो सब अच्छे हैं, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा मजा ड्रैगन झूले पर आता है। इसमें अलग ही मजा है। झूला जब ऊपर जाता है और ऊपर से नीचे आता है तो मन में जो सनसनाहट होती है, वो मजे में बदल जाती है। झूलने के बाद ऐसा लगता है कि आत्मा का मिला परमात्मा से हो गया। दिल का धड़कन बढ़ा देता जॉइंट व्हील झूला
बलिया से आए प्रद्युम्न प्रजापति ने कहा- मेले में सबसे ज्यादा मजा ड्रैगन और जॉइंट व्हील झूला कर आता है। जब झूला ऊपर जाता है तो दिल का धड़कन बढ़ जाता है। लोगों की चीखें निकल जाती है। लोगों ने जमकर की खरीदारी दूर-दराज से आए लोगों ने झूले और मेले का आनंद लेने के साथ-साथ जमकर खरीदारी भी की। कॉस्टमेटिक, अचार, बर्तन, वूडेन आइटम, डेकोरेटिव आइटम, बच्चों के खिलौने, चश्मे और अन्य तमाम दुकानों पर लोगों का हुजूम नजर आया। सेल्फी से यादों को संजोया घूमने आएं लोगों ने जगह- जगह अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सेल्फी ली। साथ ही वीडियो बनाकर यादगार पल को कैमरे में कैद किया। इसके अलावा तमाम लोगों ने इंस्टैंट फोटो स्टूडियों में भी फोटो खिंचवाई। लगातार होती रही सफाई मेले में स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर या मेला में गंदगी न फैले इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी वहां लगातार जगह- जगह सफाई करते नजर आएं। सुरक्षा में पुलिस बल रही मुस्तैद सुरक्षा के मद्दे नजर भारी संख्या में पुलिस बल परिसर में मौजूद नजर आई। गेट से ही सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष पुलिस मुस्तैद दिखी। साथ ही खोया- पाया विभाग भी पूरी तरह एक्टिव रहा। किसी भी वास्तु या व्यक्ति के खोने पर तत्काल अनाउंसमेंट होता र

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *