फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड, मुख्य आरोपी संदीप गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, किसी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड, मुख्य आरोपी संदीप गिरफ्तार:अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, किसी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

मुजफ्फरपुर पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप कुमार झा को गिरफ्तार किया है। सरैया थाना पुलिस ने उसे अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, संदीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए गए हैं। संदीप कुमार झा सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी का निवासी है। उस पर पिछले साल सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूटपाट और विरोध करने पर एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, संदीप हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहा है। इसी सूचना के आधार पर सरैया पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
संदीप कुमार झा पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे लगभग एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि संदीप के पूरे गैंग को चिह्नित किया जा रहा है। उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल से छूटे ऐसे सभी शातिर अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, जो दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पुलिस अब पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आने वाली योजनाओं का खुलासा किया जा सके। इस गिरफ्तारी को मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे इलाके में संभावित आपराधिक वारदातों पर लगाम लगेगी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप कुमार झा को गिरफ्तार किया है। सरैया थाना पुलिस ने उसे अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, संदीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल और 3 कारतूस बरामद किए गए हैं। संदीप कुमार झा सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी का निवासी है। उस पर पिछले साल सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में लूटपाट और विरोध करने पर एक डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, संदीप हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहा है। इसी सूचना के आधार पर सरैया पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
संदीप कुमार झा पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे लगभग एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि संदीप के पूरे गैंग को चिह्नित किया जा रहा है। उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल से छूटे ऐसे सभी शातिर अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, जो दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। पुलिस अब पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और आने वाली योजनाओं का खुलासा किया जा सके। इस गिरफ्तारी को मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे इलाके में संभावित आपराधिक वारदातों पर लगाम लगेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *