Flight News: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के शेड्यूल पर आगे जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर अंबिकापुर दिल्ली बिलासपुर प्रयागराज दिल्ली यह दोनों शेड्यूल केवल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए ही जारी हुए हैं। अर्थात अभी इस पर पुनर्विचार की गुंजाइश बाकी है और उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
समिति ने बताया कि वर्तमान में जारी शेड्यूल जो 5 दोनों का है उसमें से तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार की उड़ानों को केवल 15 अप्रैल तक ही अभी घोषित किया गया है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के पास एक मौका और है कि वह बिलासपुर के साथ न्याय करें और कब से कम दिल्ली की उड़ान को सप्ताह के सातों दिन प्रयागराज उड़ानों की संख्या बढ़े और साथ ही हैदराबाद के लिए बहु प्रतीक्षित उड़ान बिलासपुर के लिए स्वीकृत कराए।
रीवा-रायपुर उड़ान सेवा को बिलासपुर तक बढ़ाने की जरूरत
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार रीवा रायपुर उड़ान का संचालन एयर एलाइंस के विमान से किया जा रहा है अर्थात दिल्ली से रीवा आने वाली उड़ान रीवा से ही वापस दिल्ली चली जा रही है जबकि इस विमान को बिलासपुर तक बढ़ाने से सप्ताह में तीन दिन बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम के समय एक नई उड़ान सीधी उड़ान उपलब्ध हो सकेगी। क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा हो चुकी है। अत: इस विमान को रीवा से बिलासपुर बढ़ाने में कोई असुविधा नहीं होगी।
इससे संबंधित खबरें पढ़े
30 मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा शुरू, किराया 6000 रुपए तक होने की संभावना- अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से फिर शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ान संचालित करेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 मार्च को अंबिकापुर से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और करीब 2.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट पर 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। वहीं बिलासपुर के लिए शुक्रवार को भी सेवा उपलब्ध रहेगी… पूरी खबर पढ़े
बिलासपुर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, सीधी उड़ानें अब अंबिकापुर होकर- राज्य सरकार द्वारा जारी समर फ्लाइट शेड्यूल पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर को नई एयरलाइंस देने के बजाय पहले से सेवा दे रही एलाइंस एयर की उड़ानों का ही बंटवारा कर दिया गया है… पूरी खबर पढ़े


