Flaxseed Rice Flour for Skin: नो केमिकल, फुल ग्लो, घर पर बनाएं कोरियन एंटी-एजिंग मास्क, फाइन लाइंस होंगी कम

Flaxseed Rice Flour for Skin: नो केमिकल, फुल ग्लो, घर पर बनाएं कोरियन एंटी-एजिंग मास्क, फाइन लाइंस होंगी कम

Flaxseed Rice Flour for Skin: महंगे कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल-भरे सीरम्स की जरूरत नहीं, अगर आपकी रसोई में आटा और अलसी के बीज मौजूद हैं। K-Beauty से इंस्पायर्ड यह DIY एंटी-एजिंग फेस मास्क पूरी तरह नेचुरल है, जो त्वचा को टाइट करने, फाइन लाइंस को हल्का करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह मास्क स्किन को अंदर से पोषण देता है और उम्र के असर को धीरे-धीरे कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

 कोरियन फेस मास्क कैसे बनाएं? (How to use flaxseed and Rice for face)

  • 2 चम्मच चावल का आटा,
  • 1 चम्मच फ्लैक्ससीड सीड्स,
  • 1 चम्मच शहद,
  • ½ चम्मच एलोवेरा जेल
  • और गुलाबजल की कुछ बूंदें

सबसे पहले फ्लैक्ससीड जेल तैयार करें। इसके लिए 1 चम्मच फ्लैक्ससीड को एक कप पानी में उबालें। जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे छानकर ठंडा होने दें। अब एक बाउल में चावल का आटा लें और उसमें 1 चम्मच फ्लैक्ससीड जेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें शहद, एलोवेरा जेल और जरूरत के अनुसार गुलाबजल डालें। सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15–20 मिनट तक सूखने दें। बाद में सादे पानी से धो लें और चेहरे को हल्के हाथों से पोंछ लें। अंत में अपने स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं। हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

एंटी-एजिंग कोरियन फेस मास्क के फायदे (Flaxseed and rice flour face mask benefits)

उम्र के असर को कम करने में मददगार

इस मास्क में मौजूद चावल का आटा, शहद और फ्लैक्ससीड स्किन को पोषण देते हैं और झुर्रियों व फाइन लाइन्स को हल्का करने में मदद करते हैं।

त्वचा को गहराई से हाइड्रेट रखे

फ्लैक्ससीड जेल और एलोवेरा स्किन में नमी बनाए रखते हैं, जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती और सॉफ्ट बनी रहती है।

स्किन टोन को बनाए ईवन

यह मास्क डलनेस को कम करता है और नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में निखार लाने में मदद करता है।

त्वचा को बनाए स्मूद और क्लीन

चावल का आटा डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ और स्मूद महसूस होता है।

 नेचुरल ग्लो को बढ़ाए

नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बना यह मास्क स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग ग्लो आता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *