शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 पर पहुंचा, निफ्टी भी 30 अंक चढ़ा; IT शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 पर पहुंचा, निफ्टी भी 30 अंक चढ़ा; IT शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 4 फरवरी को फ्लैट कारोबार है। सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 83,800 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 30 अंक की तेजी है, ये 25,750 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रियल्टी, मेटल और IT शेयर में बिकवाली है। वहीं ऑटो शेयर में बढ़त है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त है। निफ्टी 50 शेयरों में से 43 शेयरों चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। वहीं कल सेंसेक्स में 2500 अंकों की तेजी रही। निफ्टी भी 639 अंक चढ़कर बंद हुआ। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 3 फरवरी को 5,426 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में तेजी रही सेंसेक्स में 2073 अंक (2.54%) बढ़कर 83,739 पर बंद हुआ। निफ्टी में 639 अंक (2.55%) की तेजी रही, ये 25,728 पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 शेयरों में से 46 शेयरों चढ़कर बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *