वीरपुर| वीरपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ रामनवमी व चैती दुर्गापूजा मेला संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फुलकारी, कारीचक, बभनगामा, सरौंजा, लक्ष्मीपुर, मुजफरा, नौला सहित कई अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, अजय कुमार, एएसआई सूर्य कुमार यादव, परमा पासवान, ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी समेत पुलिसकर्मी व चौकीदार मौजूद थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। वीरपुर| वीरपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ रामनवमी व चैती दुर्गापूजा मेला संपन्न कराने को लेकर गुरुवार की संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फुलकारी, कारीचक, बभनगामा, सरौंजा, लक्ष्मीपुर, मुजफरा, नौला सहित कई अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई ऋषिकेश भारद्वाज, अजय कुमार, एएसआई सूर्य कुमार यादव, परमा पासवान, ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी समेत पुलिसकर्मी व चौकीदार मौजूद थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।


