गया में गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन:डीएम बोले- साफ-सफाई हो, टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी

गया में गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में झंडोत्तोलन:डीएम बोले- साफ-सफाई हो, टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी

गया में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत में सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। बताया गया कि मुख्य अतिथि की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद गांधी मंडप, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय और अन्य सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर भी झंडोत्तोलन होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस साल भी सभी जिला स्तरीय अधिकारी महादलित बहुल टोलों में जाकर झंडोत्तोलन करेंगे। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला कल्याण पदाधिकारी को इन टोलों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिकारियों को चिह्नित क्षेत्रों में भेजा जा सके। शिक्षाप्रद झांकियां निकाली जाएंगी मुख्य राष्ट्रीय समारोह के दौरान हरिहर सुब्रहमणियम स्टेडियम, गया में विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और विद्यालयों की ओर से आकर्षक व शिक्षाप्रद झांकियां निकाली जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस साल झांकियों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास काम और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। झांकियों के चयन, क्रमबद्घता और समय-सीमा तय करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश व्यवस्थाओं के संबंध में, जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को गांधी मैदान की साफ-सफाई और टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को एक एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने को कहा गया। यातायात डीएसपी को समारोह के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। गया में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत में सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। बताया गया कि मुख्य अतिथि की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद गांधी मंडप, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय और अन्य सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर भी झंडोत्तोलन होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस साल भी सभी जिला स्तरीय अधिकारी महादलित बहुल टोलों में जाकर झंडोत्तोलन करेंगे। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला कल्याण पदाधिकारी को इन टोलों की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिकारियों को चिह्नित क्षेत्रों में भेजा जा सके। शिक्षाप्रद झांकियां निकाली जाएंगी मुख्य राष्ट्रीय समारोह के दौरान हरिहर सुब्रहमणियम स्टेडियम, गया में विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और विद्यालयों की ओर से आकर्षक व शिक्षाप्रद झांकियां निकाली जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस साल झांकियों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास काम और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। झांकियों के चयन, क्रमबद्घता और समय-सीमा तय करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश व्यवस्थाओं के संबंध में, जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को गांधी मैदान की साफ-सफाई और टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को एक एम्बुलेंस और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रखने को कहा गया। यातायात डीएसपी को समारोह के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *