मुरैना के माता बसैया पुलिस के द्वारा पिछले दो माह से फरार पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । बदमाश अवैध शराब निर्माण के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहा था । इस दौरान एसपी मुरैना के द्वारा आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था । पांच हजार का इनाम माता बसैया थाना पुलिस के अपराध क्रमांक 12/26 अवैध शराब निर्माण करने के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपए इनामी बदमाश रक्को उर्फ राकेश गुर्जर पुत्र गोपाल सिंह गुर्जर निवासी नाका को खडिया का पुरा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी दो अपराध थे जिसके स्थाई वारंटी भी कोर्ट से जारी हुए है । अवैध शराब बनाने का आरोपी पकड़े गए पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश राकेश गुर्जर के द्वारा क्षेत्र में भट्टी लगाकर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था । जनवरी माह में माता बसैया पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही में इस अवैध शराब निर्माण को पकड़ा था । तब से आरोपी फरार चल रहा था । दो पूर्व के वारंट भी माता बसैया थाना प्रभारी एसआई विवेक तोमर के अनुसार पकड़ा गया आरोपी राकेश गुर्जर पांच हजार का इनामी है पूर्व के अन्य मामलों में दो स्थाई वारंटी न्यायालय से जारी किए गए है । अवैध शराब निर्माण में फरार चल रहा था ।इसे गिरफ्तार किया गया है ।


