कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कोचखाली बाड़ी में देर रात मवेशियों से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह ट्रक पूर्णिया सोनाली पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग से होते हुए बंगाल जा रहा था। सोमवार देर रात कोचखाली बाड़ी डायवर्शन के पास ट्रक बेकाबू होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया
सूचना मिलने पर कदवा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बताया गया है कि चालक और उपचालक को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी लदे थे। दुर्घटना के बाद कई मवेशियों को दूसरे ट्रक में भरकर घटनास्थल से हटा दिया गया। पुलिस के पहुंचने तक पांच मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जिनके शव पुलिस ने बरामद किए। मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा
घटना की जानकारी मिलने पर पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों को पानी से निकालकर उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कोचखाली बाड़ी में देर रात मवेशियों से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह ट्रक पूर्णिया सोनाली पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग से होते हुए बंगाल जा रहा था। सोमवार देर रात कोचखाली बाड़ी डायवर्शन के पास ट्रक बेकाबू होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया
सूचना मिलने पर कदवा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बताया गया है कि चालक और उपचालक को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी लदे थे। दुर्घटना के बाद कई मवेशियों को दूसरे ट्रक में भरकर घटनास्थल से हटा दिया गया। पुलिस के पहुंचने तक पांच मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जिनके शव पुलिस ने बरामद किए। मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा
घटना की जानकारी मिलने पर पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों को पानी से निकालकर उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।