मोतिहारी में नाव पलटने से एक मछुआरे की डूबकर मौत हो गई। यह घटना मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के रूलही वार्ड नंबर 8 में हुई। मृतक की पहचान रूलही गांव निवासी शंकर सहनी के रूप में की गई है। बताया गया कि शंकर सहनी प्रतिदिन की तरह अपनी आजीविका के लिए नाव से नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नदी के बीच में उनकी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटने के बाद शंकर सहनी गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। शंकर सहनी नाव के नीचे ही फंस गए थे
मृतक के भाई दिनेश सहनी ने बताया कि नदी में पानी अधिक होने के कारण शंकर सहनी नाव के नीचे ही फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी में नाव पलटने से एक मछुआरे की डूबकर मौत हो गई। यह घटना मुफ़्फ़सिल थाना क्षेत्र के रूलही वार्ड नंबर 8 में हुई। मृतक की पहचान रूलही गांव निवासी शंकर सहनी के रूप में की गई है। बताया गया कि शंकर सहनी प्रतिदिन की तरह अपनी आजीविका के लिए नाव से नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान नदी के बीच में उनकी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटने के बाद शंकर सहनी गहरे पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। शंकर सहनी नाव के नीचे ही फंस गए थे
मृतक के भाई दिनेश सहनी ने बताया कि नदी में पानी अधिक होने के कारण शंकर सहनी नाव के नीचे ही फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ़्फ़सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


