शेखपुरा को पहली महिला एसडीएम मिली:प्रियंका कुमारी ने संभाला पद, 31वीं एसडीएम बनीं, 24 घंटे उपलब्ध रहने का भरोसा

शेखपुरा को पहली महिला एसडीएम मिली:प्रियंका कुमारी ने संभाला पद, 31वीं एसडीएम बनीं, 24 घंटे उपलब्ध रहने का भरोसा

शेखपुरा में प्रियंका कुमारी ने मंगलवार को शेखपुरा के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह शेखपुरा अनुमंडल की 31वीं अनुमंडल पदाधिकारी हैं। खास बात यह है कि 40 वर्ष पूर्व 1983 में अनुमंडल की स्थापना के बाद वह इस पद पर योगदान देने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के स्थानांतरण के बाद भूमि उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार इस पद का प्रभार संभाल रहे थे। मृत्युंजय कुमार ने एसडीएम कार्यालय कक्ष में एक सादे समारोह में प्रियंका कुमारी को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद, नई एसडीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन
उन्होंने आम जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या मोबाइल के माध्यम से। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जाएगा। प्रियंका कुमारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी का कार्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था के संधारण में भी महत्वपूर्ण है। वह इन सभी कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने का प्रयास करती रहेंगी। योगदान के बाद, उन्होंने अपने कार्यालय कर्मियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के प्रयास में जुट जाएं। शेखपुरा में प्रियंका कुमारी ने मंगलवार को शेखपुरा के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह शेखपुरा अनुमंडल की 31वीं अनुमंडल पदाधिकारी हैं। खास बात यह है कि 40 वर्ष पूर्व 1983 में अनुमंडल की स्थापना के बाद वह इस पद पर योगदान देने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के स्थानांतरण के बाद भूमि उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार इस पद का प्रभार संभाल रहे थे। मृत्युंजय कुमार ने एसडीएम कार्यालय कक्ष में एक सादे समारोह में प्रियंका कुमारी को पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद, नई एसडीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन
उन्होंने आम जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या मोबाइल के माध्यम से। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जाएगा। प्रियंका कुमारी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी का कार्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधि व्यवस्था के संधारण में भी महत्वपूर्ण है। वह इन सभी कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने का प्रयास करती रहेंगी। योगदान के बाद, उन्होंने अपने कार्यालय कर्मियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के प्रयास में जुट जाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *