पहले सिखाया ‘अहिंसा का पाठ’, फिर Maxtern Slap Case पर Elvish Yadav का यू-टर्न, बोले- ‘वो AI था’

पहले सिखाया ‘अहिंसा का पाठ’, फिर Maxtern Slap Case पर Elvish Yadav का यू-टर्न, बोले- ‘वो AI था’
यूट्यूबर और एक्टर एल्विश यादव हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस समय एल्विश यादव जिया शंकर के साथ अपने अपकमिंग शो ‘एंगेज्ड’ सीजन 2 को होस्ट कर रहे हैं। शनिवार को शो का प्रीमियर रखा गया था। आपको बता दें कि, यह सीरीज उन युवा प्रतियोगियों के ग्रुप की कहानी है जो दिल टूटने के बाद अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।
दूसरे एपिसोड में, एल्विश ने दिल्ली के यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ ​​मैक्सटर्न के साथ 2024 में हुए थप्पड़ विवाद पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। एपिसोड के दौरान, स्प्लिट्सविला के पूर्व प्रतियोगी निखिल मलिक ने एक प्रतिभागी के रूप में भाग लिया और एक मजेदार खेल खेला जिसमें उन्हें एक महिला प्रतियोगी के बारे में दिए गए संकेत का अनुमान लगाना था, जिसने शो में एक सह-प्रतियोगी को थप्पड़ मारा था। निखिल द्वारा सही पहचान किए जाने के बाद, एल्विश ने मजाक में कहा, “हिंसा समाधान नहीं है, खास-कर थप्पड़ मारना… मैं इन चीजों के खिलाफ हूं।” जब अन्य प्रतियोगियों ने मैक्सटर्न विवाद का जिक्र करते हुए उनकी टिप्पणी पर हंसे, तो उन्होंने आगे कहा, “वो मैंने नहीं मारा, वो एआई था।”
एल्विश यादव और मैक्सटर्न का विवाद के बारे में
साल 2024 में मैक्सटर्न पर हमला करने के बाद एल्विश ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। एक वायरल वीडियो में, एल्विश को एक कपड़ों की दुकान पर मैक्सटर्न के पास जाते और उन पर हमला करते देखा गया। मैक्सटर्न के कुछ प्रतिक्रिया करने से पहले ही, एल्विश ने कथित तौर पर उन्हें घूंसे और लात मारना शुरू कर दिया, जबकि कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए।
एल्विश और उसके साथियों को मैक्सटर्न को जमीन पर पटकते, उसे गालियां देते और बार-बार घूंसे व थप्पड़ मारते देखा गया। इसके बाद एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता ने बाद में अपने हिंसक व्यवहार के लिए माफी मांगी और स्पष्ट किया कि मैक्सटर्न ने कथित तौर पर उसे और उसके परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी थी।
हालांकि, कुछ ही दिनों में दोनों ने इस घटना को “गलतफहमी” बताया और रजत दलाल के हस्तक्षेप से झगड़ा सुलझा लिया।
दिलचस्प बात यह है कि मैक्सटर्न फिलहाल रियलिटी शो ‘द 50’ में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें अक्सर एल्विश के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *