मधुबनी में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। शनिवार शाम समाहरणालय सभागार में हुए इस संवाद में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। संवाद के दौरान उद्यमियों ने मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों और अनियमित आपूर्ति की शिकायतें उठाईं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उद्योग हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, जिलाधिकारी ने घोषणा की कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इसे ‘मेंटेनेंस डे’ के रूप में मनाया जाएगा, जिससे औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी सुधार कर भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समुचित निकासी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अग्निशमन केंद्र की उपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए वर्कशॉप/सेमिनार का आयोजन किया जाए। इसका उद्देश्य उद्योग और प्रशासन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना है। मधुबनी में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। शनिवार शाम समाहरणालय सभागार में हुए इस संवाद में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। संवाद के दौरान उद्यमियों ने मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों और अनियमित आपूर्ति की शिकायतें उठाईं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग को आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उद्योग हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, जिलाधिकारी ने घोषणा की कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इसे ‘मेंटेनेंस डे’ के रूप में मनाया जाएगा, जिससे औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी सुधार कर भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की समुचित निकासी, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और अग्निशमन केंद्र की उपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए वर्कशॉप/सेमिनार का आयोजन किया जाए। इसका उद्देश्य उद्योग और प्रशासन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना है।


