धमदाहा लीग क्रिकेट: बनमनखी ने पूर्णिया को 7 विकेट हराया:आकाश सिंह को 62 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

धमदाहा लीग क्रिकेट: बनमनखी ने पूर्णिया को 7 विकेट हराया:आकाश सिंह को 62 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

दैनिक भास्कर / धमदाहा (पूर्णिया) धमदाहा में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मुकाबले में बुधवार को बनमनखी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया की टीम को 7 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन बनमनखी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती पांच ओवरों में ही उनके पांच प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। हालांकि प्रीतम ने 28 गेंदों पर 22 रन और गोविंद ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण पूरी टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। बनमनखी की ओर से तेज गेंदबाज बंटी और असफाक ने घातक गेंदबाजी की। बंटी ने 4 विकेट झटके, जबकि असफाक ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनमनखी की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने 13.3 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आकाश सिंह ने 42 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ऋषभ ने 19 गेंदों पर 12 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। पूर्णिया की ओर से गोविंदा को 2 तथा दानिश को 1 विकेट मिला। आकाश सिंह को उनकी शानदार 62 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने 1100 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका गुंजन सिंह और अनिमेष शर्मा ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजीत कुमार ने की। दैनिक भास्कर / धमदाहा (पूर्णिया) धमदाहा में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मुकाबले में बुधवार को बनमनखी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया की टीम को 7 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन बनमनखी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्णिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती पांच ओवरों में ही उनके पांच प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। हालांकि प्रीतम ने 28 गेंदों पर 22 रन और गोविंद ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिलने के कारण पूरी टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। बनमनखी की ओर से तेज गेंदबाज बंटी और असफाक ने घातक गेंदबाजी की। बंटी ने 4 विकेट झटके, जबकि असफाक ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनमनखी की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम ने 13.3 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आकाश सिंह ने 42 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। ऋषभ ने 19 गेंदों पर 12 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। पूर्णिया की ओर से गोविंदा को 2 तथा दानिश को 1 विकेट मिला। आकाश सिंह को उनकी शानदार 62 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने 1100 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका गुंजन सिंह और अनिमेष शर्मा ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजीत कुमार ने की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *