टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टीम ने 24 रन से मैच भी अपने नाम किया। दिन के बाकी मुकाबलों में अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। पढ़िए तीनों मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… UAE Vs AFG पहला मैच 1. गुरबाज अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बाद शून्य पर आउट रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे 10वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद नबी (9) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राशिद खान और गुलबदीन नईब 8-8 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 2. जादरान अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बैटर इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। गुरबाज (14) और मोहम्मद शहजाद (13) इस सूची में उनके पीछे हैं। 3. राशिद 700 टी-20 विकेट लेने वाले पहले बॉलर राशिद खान टी-20 क्रिकेट (लीग+डोमेस्टिक+इंटरनेशनल) में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। दूसरे नंबर पर 631 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं। ENG Vs ITA दूसरा मैच 4. इंग्लैंड का टी-20 वर्ल्ड कप में सेकेंड हाईएस्ट टोटल इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन था। इंग्लैंड ने 12 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड भी बना दिया। 5. जैक्स की इंग्लैंड के लिए फास्टेस्ट टी-20 वर्ल्ड कप फिफ्टी विल जैक्स ने इटली के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी लगाकर इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इयोन मॉर्गन और जोस बटलर के 25-25 गेंद वाले पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 6. इस वर्ल्ड कप में छठी बार 200+ टोटल बना 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड छठी बार 200+ स्कोर बना, जो इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2007 में 5 बार और 2016 व 2024 में 4-4 बार 200+ टोटल बने थे। 7. इटली ने 13 सिक्स लगाए इटली ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि टॉप पर अब भी नीदरलैंड्स (19 छक्के) के नाम है। SL Vs AUS तीसरा मैच 8. कुसल मेंडिस सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 97 छक्के जड़ते हुए दसुन शनाका को पीछे छोड़ा। 9. निसांका की श्रीलंका के लिए तीसरी सबसे तेज सेंचुरी पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए टी-20 में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 52 गेंद में यह शतक पूरा किया। इस फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी कुसल परेरा के नाम है, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन में 44 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी। निसांका टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर भी बन गए हैं। उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम था, जिन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे। 10. वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरी बार हराया श्रीलंका ने वर्ल्ड कप (टी-20+वनडे) में केवल तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराया। 1996 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 7 विकेट की ऐतिहासिक जीत से लेकर 2009 में नॉटिंघम और अब 2026 में पल्लेकेले में 8 विकेट से जीत तक, श्रीलंका ने बड़े मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया है।
11. श्रीलंका के 182 के रनचेज से जुड़े 4 रिकॉर्डस 182 रन का लक्ष्य हासिल कर श्रीलंका ने 4 रिकॉर्ड्स बना दिए… 12. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक पथुम निसांका का शतक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया पहला शतक है। इससे पहले इस टीम के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर उमर अकमल के 94 रन थे, जो 2014 मीरपुर में आए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक:निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल; रिकॉर्ड्स


