बागपत पुलिस पर आरोप लगाने वाले फिरोज ने की प्रशंसा:खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया, नया VIDEO आया सामने

बागपत पुलिस पर आरोप लगाने वाले फिरोज ने की प्रशंसा:खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया, नया VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ खाने वाले फिरोज का एक नया वीडियो सामने आया है। तीन दिन पहले उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब नए वीडियो में फिरोज पुलिस की प्रशंसा कर रहा है और अपनी मानसिक स्थिति को ठीक नहीं बता रहा है। तीन दिन पूर्व फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में उसने आरोप लगाया था कि पुलिस उसे बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही है और उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। वीडियो में जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजनों ने उसे बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अब सामने आए दूसरे वीडियो में फिरोज पुलिस प्रशासन की प्रशंसा कर रहा है। वह कह रहा है कि पुलिस उसका पूरा सहयोग कर रही है। इस वीडियो में फिरोज ने अपनी मानसिक हालत को ठीक नहीं बताया है। तीन दिन के भीतर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने और फिर उसकी प्रशंसा करने वाले इन दो वीडियो के सामने आने से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस विरोधाभासी स्थिति को लेकर विभिन्न तरह की बातें की जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *