वर्ल्ड कप मैच देखने के दौरान फायरिंग,तीन घायल:युवती के सिर को छूंते हुए निकली गोली;9 टांके आए,बुमराह के लगातार विकेट लेने के बाद हुआ विवाद

वर्ल्ड कप मैच देखने के दौरान फायरिंग,तीन घायल:युवती के सिर को छूंते हुए निकली गोली;9 टांके आए,बुमराह के लगातार विकेट लेने के बाद हुआ विवाद

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाघोड़ा धमुकड़ गांव में वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी छत पर चढ़ गया और उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली युवती के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे उसके सिर के आगे की तरफ गंभीर चोट आई और मांस फट गया। घायल युवती को पहले किशनगढ़ बास अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भाई भजन सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वे घर की छत पर बैठकर मैच देख रहे थे। जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में लगातार दो विकेट लेने पर वे खुशी से ताली बजाने लगे। इसी बात पर पास में दुकान पर बैठे कुछ लोग गाली-गलौच करने लगे और बाद में करीब 20 लोग एक साथ आकर घर पर हमला कर दिया। हमले में पथराव किया गया और चार राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें एक गोली उसकी बहन भजनों बाई (30) के सिर को छूते हुए निकल गई जिसके सिर में 9 टांके आए है। घटना में उसके मामा रिकुं और उसे भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *