मधेपुरा में विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर फायरिंग:3 महिलाएं समेत 6 लोग घायल, 2 साल से चल रहा था विवाद

मधेपुरा में विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर फायरिंग:3 महिलाएं समेत 6 लोग घायल, 2 साल से चल रहा था विवाद

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड आठ में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक पक्ष के तीन महिलाओं समेत कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल सचेन कुमार (32) को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार (30) के जांघ में एक गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह (62) के दाहिने बांह में गोली लगने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष के परिजन रुपेश कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और यह मामला पिछले दो वर्षों से न्यायालय में लंबित है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे इसके बावजूद शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग जबरन विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गोलीबारी भी की गई। घटना में घायल सचेन कुमार को बचाने गई उनकी मां रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए, जिनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल सचेन कुमार ने आरोप लगाया है कि मुकेश साह, नीतीश कुमार, घोलट कुमार, संजय साह और विजय साह समेत अन्य लोगों ने मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जमीन विवाद में गोलीबारी हुई – ASP प्रवेंद्र भारती ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। एक पक्ष सचेन कुमार को जांघ में गोली लगी है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है। मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड आठ में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक पक्ष के तीन महिलाओं समेत कुल 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल सचेन कुमार (32) को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार (30) के जांघ में एक गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह (62) के दाहिने बांह में गोली लगने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष के परिजन रुपेश कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है और यह मामला पिछले दो वर्षों से न्यायालय में लंबित है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे इसके बावजूद शनिवार को दूसरे पक्ष के लोग जबरन विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गोलीबारी भी की गई। घटना में घायल सचेन कुमार को बचाने गई उनकी मां रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए, जिनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल सचेन कुमार ने आरोप लगाया है कि मुकेश साह, नीतीश कुमार, घोलट कुमार, संजय साह और विजय साह समेत अन्य लोगों ने मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जमीन विवाद में गोलीबारी हुई – ASP प्रवेंद्र भारती ASP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है। एक पक्ष सचेन कुमार को जांघ में गोली लगी है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *