सीवान में रंगदारी न देने पर छात्र पर फायरिंग:शराब माफिया ने 30 हजार रुपये मांगे थे,जान से मारने की दी थी धमकी

सीवान में रंगदारी न देने पर छात्र पर फायरिंग:शराब माफिया ने 30 हजार रुपये मांगे थे,जान से मारने की दी थी धमकी

सीवान के असावं थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। पंचबेनिया गांव में रंगदारी नहीं देने पर बेखौफ अपराधियों ने 19 वर्षीय छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शाम सात बजे की है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि हमलावर गांव के ही शराब माफिया हैं, जो पिछले कई दिनों से उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये न देने पर गोली मार दी। सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… दोस्त को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा घायल छात्र की पहचान पंचबेनिया निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र रविकांत कुमार सिंह के रूप में हुई है। रविकांत ने बताया कि वह अपने मित्र अनिकेत के साथ नदी में स्नान कर घर लौटा था। घर पहुंचकर जैसे ही वह कपड़े बदलने अंदर गया, बाहर खड़े उसके दोस्त पर चार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब रविकांत बाहर निकला और अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उसे ही निशाना बनाते हुए गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया,पटना रेफर घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में रविकांत को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच, पटना भेज दिया है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि हमलावर गांव के ही शराब माफिया हैं, जो पिछले कई दिनों से उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और उसी धमकी को अंजाम देते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ने कॉल रिसीव नहीं, सुरक्षा पर सवाल घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। असावं थाना प्रभारी रणजीत कुमार साह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे पुलिस की संवेदनहीनता और निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की सुस्ती आम लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक अपराधी इस तरह बेखौफ वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और कब पुलिस सख्त कार्रवाई कर हालात पर नियंत्रण पाएगी। सीवान के असावं थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। पंचबेनिया गांव में रंगदारी नहीं देने पर बेखौफ अपराधियों ने 19 वर्षीय छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शाम सात बजे की है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि हमलावर गांव के ही शराब माफिया हैं, जो पिछले कई दिनों से उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रुपये न देने पर गोली मार दी। सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… दोस्त को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा घायल छात्र की पहचान पंचबेनिया निवासी त्रिभुवन सिंह के पुत्र रविकांत कुमार सिंह के रूप में हुई है। रविकांत ने बताया कि वह अपने मित्र अनिकेत के साथ नदी में स्नान कर घर लौटा था। घर पहुंचकर जैसे ही वह कपड़े बदलने अंदर गया, बाहर खड़े उसके दोस्त पर चार हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब रविकांत बाहर निकला और अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उसे ही निशाना बनाते हुए गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया,पटना रेफर घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में रविकांत को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच, पटना भेज दिया है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि हमलावर गांव के ही शराब माफिया हैं, जो पिछले कई दिनों से उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और उसी धमकी को अंजाम देते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी ने कॉल रिसीव नहीं, सुरक्षा पर सवाल घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। असावं थाना प्रभारी रणजीत कुमार साह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे पुलिस की संवेदनहीनता और निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस की सुस्ती आम लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक अपराधी इस तरह बेखौफ वारदातों को अंजाम देते रहेंगे और कब पुलिस सख्त कार्रवाई कर हालात पर नियंत्रण पाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *