समस्तीपुर के सरायरंजन में निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा मौत मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें डॉक्टर मनीष कुमार को आरोपी बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को नर्सिंग होन पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।
अस्पताल में 30 हजार जमा करने को कहा मृतका के भाई बॉबी कुमार ने बताया कि 4 फरवरी की शाम बहन सपना कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक आशा कार्यकर्ता ने विनोद नर्सिंग होम चलने को कहा। वहां पहुंचने के बाद 30 हजार रुपए जमा कराया गया। दोपहर में डॉक्टर मनीष कुमार ने कहा कि बच्चे की मौत हो चुकी है। शव को कार्टन में भरकर दे दिया। बहन के बारे में पूछने पर कहा कि उसकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए पटना भेजा गया है। कुछ देर बाद कंपाउंडर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन हमलोगों को शव नहीं मिला। कोई जानकारी नहीं दी गई। काफी पूछने पर पता चला कि डेड बॉडी सदर अस्पताल में है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पहली नजर में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना के बाद से नर्सिंग होम संचालक फरार है। सेंटर पर ताला लगा हुआ है। भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर के सरायरंजन में निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा मौत मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें डॉक्टर मनीष कुमार को आरोपी बनाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को नर्सिंग होन पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।
अस्पताल में 30 हजार जमा करने को कहा मृतका के भाई बॉबी कुमार ने बताया कि 4 फरवरी की शाम बहन सपना कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक आशा कार्यकर्ता ने विनोद नर्सिंग होम चलने को कहा। वहां पहुंचने के बाद 30 हजार रुपए जमा कराया गया। दोपहर में डॉक्टर मनीष कुमार ने कहा कि बच्चे की मौत हो चुकी है। शव को कार्टन में भरकर दे दिया। बहन के बारे में पूछने पर कहा कि उसकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए पटना भेजा गया है। कुछ देर बाद कंपाउंडर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन हमलोगों को शव नहीं मिला। कोई जानकारी नहीं दी गई। काफी पूछने पर पता चला कि डेड बॉडी सदर अस्पताल में है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि पहली नजर में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना के बाद से नर्सिंग होम संचालक फरार है। सेंटर पर ताला लगा हुआ है। भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


