कटिहार में कदवा थाना क्षेत्र के घुघरी पुल पर अज्ञात अपराधियों ने एक पति-पत्नी पर गोलीबारी की। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान बड़कू शर्मा और उनकी पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। बड़कू शर्मा को जांघ में गोली लगी है, जबकि काजल देवी को बांह में चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस के SI रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं पुलिस के शुरुआती जांच में यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले बड़कू शर्मा और काजल देवी से संबंधित एक पंचायत हुई थी, जिसमें उन पर जुर्माना लगाया गया था। इस घटना के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया धमकियों के कारण पति-पत्नी कटिहार में रह रहे थे। हालांकि, आज उन्हें मामले की पंचायत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान घुघरी पुल पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। कदवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया है। कटिहार में कदवा थाना क्षेत्र के घुघरी पुल पर अज्ञात अपराधियों ने एक पति-पत्नी पर गोलीबारी की। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान बड़कू शर्मा और उनकी पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। बड़कू शर्मा को जांघ में गोली लगी है, जबकि काजल देवी को बांह में चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए घटना की सूचना मिलते ही कदवा पुलिस के SI रूपेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं पुलिस के शुरुआती जांच में यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले बड़कू शर्मा और काजल देवी से संबंधित एक पंचायत हुई थी, जिसमें उन पर जुर्माना लगाया गया था। इस घटना के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया धमकियों के कारण पति-पत्नी कटिहार में रह रहे थे। हालांकि, आज उन्हें मामले की पंचायत के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान घुघरी पुल पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। कदवा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और मामले की गहन जांच करने का आश्वासन दिया है।


