बक्सर के बगेनगोल थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार शाम युवक देव प्रकाश गोंड को उसके घर के पास गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। देव प्रकाश किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी गांव के ही एक अन्य युवक ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली देव प्रकाश की गर्दन में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गर्दन में फंसी है गोली रघुनाथपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर सौरभ राय ने बताया कि युवक की गर्दन में गोली फंसी हुई है और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बगेनगोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है और बगेनगोल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के साथ पहले से चल रहा था विवाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी और घायल युवक आपस में परिचित हैं और उनके बीच पहले भी विवाद हुआ था। हालांकि, गोलीबारी के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। बक्सर के बगेनगोल थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में रविवार शाम युवक देव प्रकाश गोंड को उसके घर के पास गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। देव प्रकाश किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी गांव के ही एक अन्य युवक ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली देव प्रकाश की गर्दन में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गर्दन में फंसी है गोली रघुनाथपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर सौरभ राय ने बताया कि युवक की गर्दन में गोली फंसी हुई है और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल हायर सेंटर भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बगेनगोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है और बगेनगोल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के साथ पहले से चल रहा था विवाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी और घायल युवक आपस में परिचित हैं और उनके बीच पहले भी विवाद हुआ था। हालांकि, गोलीबारी के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।


