वासेपुर में फायरिंग, गैंगस्टर के ड्राइवर को लगी गोली:ड्राइवर का दो युवकों से हुआ था विवाद, वारदात के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकले

वासेपुर में फायरिंग, गैंगस्टर के ड्राइवर को लगी गोली:ड्राइवर का दो युवकों से हुआ था विवाद, वारदात के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकले

धनबाद स्थित वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। क्योंकि गैंगस्टर फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रात में दुकान के पास खड़े थे दो युवक स्थानीय निवासियों के अनुसार, रमजान के पहले जुमा को रात करीब 11 बजे तरावीह के दौरान लोग आसपास जमा थे। इसी समय एक दुकान के पास दो अज्ञात युवक खड़े दिखाई दिए। लोगों ने संदेह होने पर उनसे पूछताछ शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसके बाद एक युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर बबली को गोली मार दी। गोली लगते ही इलाके में भगदड़ मच गई और दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग निकले। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी दुर्गापुर रेफर घायल बबली को तुरंत असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों के दिखने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद वासेपुर इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वासेपुर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी धनबाद स्थित वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। क्योंकि गैंगस्टर फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रात में दुकान के पास खड़े थे दो युवक स्थानीय निवासियों के अनुसार, रमजान के पहले जुमा को रात करीब 11 बजे तरावीह के दौरान लोग आसपास जमा थे। इसी समय एक दुकान के पास दो अज्ञात युवक खड़े दिखाई दिए। लोगों ने संदेह होने पर उनसे पूछताछ शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसके बाद एक युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर बबली को गोली मार दी। गोली लगते ही इलाके में भगदड़ मच गई और दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग निकले। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी दुर्गापुर रेफर घायल बबली को तुरंत असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों के दिखने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद वासेपुर इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वासेपुर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *