फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में होटल में फायरिंग:जम्मू में शादी समारोह में गए थे, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे; आरोपी पकड़ाया

फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में होटल में फायरिंग:जम्मू में शादी समारोह में गए थे, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे; आरोपी पकड़ाया

जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के काफिले पर बुधवार देर शाम फायरिंग की गई। अधिकारियों के मुताबिक वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने उनके वाहन पर गोली चलाई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फारूक अब्दुल्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फारूक ने मानी पहलगाम हमले में लोकल सपोर्ट की बात:बोले- आतंकी वहां कैसे आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, ‘पहलगाम आतंकी हमला लोकल सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता। क्योंकि आतंकवादी वहां कैसे आए, ये सवाल आज भी बना हुआ है। किसी लोकल ने उनकी मदद तो जरूर की है। अब्दुल्ला के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *