गोड्डा में अनाज गोला में फायरिंग; मजदूर घायल:दो राउंड फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी, रंगदारी एंगल से हो रही जांच

गोड्डा में अनाज गोला में फायरिंग; मजदूर घायल:दो राउंड फायरिंग, इलाके में मची अफरा-तफरी, रंगदारी एंगल से हो रही जांच

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी मोड़ स्थित एक अनाज गोला में रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी गोला के पास पहुंचे और अचानक दो राउंड गोली चला दी। पहली गोली दुकान के टेबल में जा लगी, जबकि दूसरी गोली वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। रंगदारी की धमकी से जुड़ सकता है मामला अनाज गोला के मालिक निलेश कुमार ने बताया कि घटना पूरी तरह से अचानक हुई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग सहम गए। उन्होंने खुलासा किया कि 9 मार्च को उन्हें फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की धमकी मिली थी। इस संबंध में उन्होंने मेहरमा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन उस समय पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अब इस फायरिंग की घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है और पुराने मामले की फाइल को भी खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल मजदूर जयराम मंडल (पिता राजेंद्र मंडल, निवासी सुड़नी) को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि धान व्यवसाय के गोदाम में दो राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है और एक मजदूर के पैर में गोली लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी मोड़ स्थित एक अनाज गोला में रविवार शाम अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी गोला के पास पहुंचे और अचानक दो राउंड गोली चला दी। पहली गोली दुकान के टेबल में जा लगी, जबकि दूसरी गोली वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। रंगदारी की धमकी से जुड़ सकता है मामला अनाज गोला के मालिक निलेश कुमार ने बताया कि घटना पूरी तरह से अचानक हुई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग सहम गए। उन्होंने खुलासा किया कि 9 मार्च को उन्हें फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की धमकी मिली थी। इस संबंध में उन्होंने मेहरमा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन उस समय पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अब इस फायरिंग की घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है और पुराने मामले की फाइल को भी खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल मजदूर जयराम मंडल (पिता राजेंद्र मंडल, निवासी सुड़नी) को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि धान व्यवसाय के गोदाम में दो राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है और एक मजदूर के पैर में गोली लगी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *