अमृतसर के छेहरटा में फायरिंग:पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे को गोली लगी, इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर के छेहरटा में फायरिंग:पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे को गोली लगी, इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर के छेहरटा इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस हमले में पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे को गोली लगी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल युवक, जिसकी पहचान सागर उर्फ लव के रूप में हुई है, को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है । जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब सागर अपने घर के बाहर अपनी बहन के साथ खड़ा था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर वहां पहुंचा और अचानक गोली चला दी। गोली सागर के पेट में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। एसीपी शिव दर्शन ने सीसीटीवी फुटेज और सुराग जुटाने की जानकारी दी मौके पर पहुंचे एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। फिलहाल किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही। पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल, वेरका ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को कहा दूसरी ओर, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है और आम लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वेरका ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *