दोस्तों के बीच झगड़े में फायरिंग, एक को लगी बुलेट:दरभंगा में मारपीट के बाद चलाई गोली, घायल डीएमसीएच में भर्ती

दोस्तों के बीच झगड़े में फायरिंग, एक को लगी बुलेट:दरभंगा में मारपीट के बाद चलाई गोली, घायल डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे आज फायरिंग हुई है। इस घटना में रानीपुर पंचायत, सदर थाना क्षेत्र निवासी गौरव चौधरी (पिता- अरविंद चौधरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट के दाहिने हिस्से में लगी गोली गौरव चौधरी को पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग आपस में परिचित और दोस्त थे।आपसी विवाद के कारण फायरिंग हुई है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस उन्होंने कहा कि आपसी विवाद का कारण क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है। किसने गोली चलाई, इसकी भी पहचान की जा रही है।घटना में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए छानबीन में जुटी है। इलाके में एहतियातन पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे आज फायरिंग हुई है। इस घटना में रानीपुर पंचायत, सदर थाना क्षेत्र निवासी गौरव चौधरी (पिता- अरविंद चौधरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट के दाहिने हिस्से में लगी गोली गौरव चौधरी को पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना दोस्तों के बीच हुए आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि सभी लोग आपस में परिचित और दोस्त थे।आपसी विवाद के कारण फायरिंग हुई है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस उन्होंने कहा कि आपसी विवाद का कारण क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है। किसने गोली चलाई, इसकी भी पहचान की जा रही है।घटना में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए छानबीन में जुटी है। इलाके में एहतियातन पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *