रामगढ़ पुलिस ने बालू कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को 13 जनवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। यह घटना कुछ दिन पहले कुज्जू ओ.पी. क्षेत्र के नया मोड़ स्थित व्यवसायी डब्बू सिंह के आवास पर हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी की थी और राहुल दुबे गिरोह का धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा था। इस संबंध में मांडू (कुज्जू) थाना में कांड संख्या 04/2026, दिनांक 06.01.2026 को विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी का किया गया था गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए, रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी की तकनीकी और गहन जांच में पता चला कि डब्बू सिंह द्वारा रंगदारी का पैसा न दिए जाने के कारण राहुल दुबे गैंग/सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के आदेश पर इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में, पुलिस ने नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली (उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- इंदू चौहान, पता- ट्रांसपोर्ट नगर, नियर शिव मंदिर, मांडू) को 13 जनवरी 2026 को NH-33 भोजपुर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से जिंदा गोली, मोबाइल और बाइक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, राजकुमार करमाली उर्फ राज विश्वकर्मा के पास से पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल; मुकेश करमाली के पास से जिंदा गोली और मोबाइल; रंजीत साव उर्फ रंजन कुमार के पास से जिंदा गोली और मोबाइल, जयेश पाल के पास से देशी कट्टा, जिंदा गोली और मोबाइल और सन्नी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह के पास से पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल बरामद किए गए। इन सभी को 13 जनवरी को इमामबाड़ा श्याम सरोवर ढाबा के सामने बरगद पेड़ के नीचे जंगल-झाड़ी से गिरफ्तार किया गया। रामगढ़ पुलिस ने बालू कारोबारी डब्बू सिंह के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को 13 जनवरी 2026 को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। यह घटना कुछ दिन पहले कुज्जू ओ.पी. क्षेत्र के नया मोड़ स्थित व्यवसायी डब्बू सिंह के आवास पर हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर गोलीबारी की थी और राहुल दुबे गिरोह का धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा था। इस संबंध में मांडू (कुज्जू) थाना में कांड संख्या 04/2026, दिनांक 06.01.2026 को विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी का किया गया था गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए, रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी की तकनीकी और गहन जांच में पता चला कि डब्बू सिंह द्वारा रंगदारी का पैसा न दिए जाने के कारण राहुल दुबे गैंग/सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के आदेश पर इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। अनुसंधान के क्रम में, पुलिस ने नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली (उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- इंदू चौहान, पता- ट्रांसपोर्ट नगर, नियर शिव मंदिर, मांडू) को 13 जनवरी 2026 को NH-33 भोजपुर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से जिंदा गोली, मोबाइल और बाइक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, राजकुमार करमाली उर्फ राज विश्वकर्मा के पास से पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल; मुकेश करमाली के पास से जिंदा गोली और मोबाइल; रंजीत साव उर्फ रंजन कुमार के पास से जिंदा गोली और मोबाइल, जयेश पाल के पास से देशी कट्टा, जिंदा गोली और मोबाइल और सन्नी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह के पास से पिस्टल, जिंदा गोली और मोबाइल बरामद किए गए। इन सभी को 13 जनवरी को इमामबाड़ा श्याम सरोवर ढाबा के सामने बरगद पेड़ के नीचे जंगल-झाड़ी से गिरफ्तार किया गया।


