जहानाबाद में बच्चों के झगड़े में 2 पक्षों में गोलीबारी:2 लोग घायल, कोई हताहत नहीं; पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए

जहानाबाद में बच्चों के झगड़े में 2 पक्षों में गोलीबारी:2 लोग घायल, कोई हताहत नहीं; पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए

जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के बागवार गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद तीन दिन पहले आलू पकाने को लेकर बागवार और नजरू बीघा गांव के लड़कों के बीच शुरू हुआ था। दोनों गांवों के लड़के मीरा बीघा में पढ़ाई करने गए थे, जहां उनकी कहासुनी हो गई। गोली किसी को नहीं लगी नजरू बीघा के कुछ लड़के जब अपने घर लौट रहे थे, तभी बागवार गांव के लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नजरू बीघा के ग्रामीण हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद बागवार गांव के लोगों ने नजरू बीघा गांव पर हमला कर दिया। उन्होंने भूषण मालाकार के घर में घुसकर मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल और खाना बनाने के कई सामान तोड़ दिए गए। पांच घरों में तोड़फोड़ व मारपीट की भूषण मालाकार ने बताया कि लगभग 50 लड़कों ने उनके गांव पर हमला किया और पांच घरों में तोड़फोड़ व मारपीट की। हमलावरों ने गांव के एक देवी स्थान मंदिर पर भी ईंट-पत्थर फेंके, जिससे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बागवार और नजरू बीघा गांव के बीच विवाद में गोलीबारी हुई है। पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के बागवार गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई और जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह विवाद तीन दिन पहले आलू पकाने को लेकर बागवार और नजरू बीघा गांव के लड़कों के बीच शुरू हुआ था। दोनों गांवों के लड़के मीरा बीघा में पढ़ाई करने गए थे, जहां उनकी कहासुनी हो गई। गोली किसी को नहीं लगी नजरू बीघा के कुछ लड़के जब अपने घर लौट रहे थे, तभी बागवार गांव के लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नजरू बीघा के ग्रामीण हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद बागवार गांव के लोगों ने नजरू बीघा गांव पर हमला कर दिया। उन्होंने भूषण मालाकार के घर में घुसकर मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल और खाना बनाने के कई सामान तोड़ दिए गए। पांच घरों में तोड़फोड़ व मारपीट की भूषण मालाकार ने बताया कि लगभग 50 लड़कों ने उनके गांव पर हमला किया और पांच घरों में तोड़फोड़ व मारपीट की। हमलावरों ने गांव के एक देवी स्थान मंदिर पर भी ईंट-पत्थर फेंके, जिससे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बागवार और नजरू बीघा गांव के बीच विवाद में गोलीबारी हुई है। पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *